Corel Draw :- 

  • Coreldraw ग्राफ़िक्स को डिजाईन करने वाला सॉफ्टवेयर है जिसे Corel corporation ने वेक्टर ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए विकसित किया है।

  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “ Coreldraw एक वेक्टर ग्राफ़िक्स सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को डिज़ाइन करने के लिए भी किया जाता है।“

  • कोरलड्रा का निर्माण वर्ष 1989 में Corel Corporation के द्वारा किया गया था। यह सॉफ्टवेयर Windows और macOS को सपोर्ट करता है।

  • कोरलड्रा में बहुत ही अच्छे features होते हैं जिनकी मदद से बहुत ही शानदार और आकर्षक 2D graphics को डिजाईन किया जा सकता है.

  • इस सॉफ्टवेयर में बहुत से टूल्स मौजूद होते है जिनकी मदद से यूजर ग्राफ़िक्स में कई प्रकार के colour और effects को add कर सकता है।

  • इसके अलावा यूजर इन टूल्स की मदद से ग्राफ़िक्स का size और shape दोनों को बदल सकता है। इस सॉफ्टवेयर को ग्राफ़िक्स एडिटिंग सॉफ्टवेयर के नाम से भी जाना जाता है।

  • coreldraw को यूजर की ज़रूरतों के मुताबिक कई बार अपडेट किया जा चूका है जिसकी मदद से यूजर को इसमें नए फीचर्स देखने को मिलते है।

  • कोरलड्रॉ का उपयोग logo और poster बनाने के लिए भी किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है जहा पर जाकर कोई भी यूजर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकता है।

  • इस सॉफ्टवेयर का ट्रायल वर्शन उपलब्ध है जिसकी मदद से यूजर कुछ समय के लिए कोरलड्रॉ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल free में कर सकता है। इसके बाद यूजर इस सॉफ्टवेयर का subscription ले सकता है।
Raster and Vector Graphics :- 

वेक्टर ग्राफ़िक्स क्या है। Vector Graphics In Hindi

वेक्टर इमेज गणतीय सूत्रों पर Based होती है, यानि वेक्टर इमेज को गणतीय सूत्रों या लाइन आर्ट के अनुसार तैयार किया जाता है। ऐसी इमेज में Pixels नहीं होते हैं, बल्कि इनमे Paths शामिल होते हैं, जिन्हे Points, Lines, Curves या Shapes इत्यादि द्वारा Define किया जाता है।   

Vector Image की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है, की इसे अपनी आवश्यकता अनुसार छोटे या बड़े रूप में Resize किया जा सकता है, जहाँ पर अधिक से अधिक Zoom In या Zoom Out दोनों ही करने पर भी इमेज की Quality और उसका Size सामान्य बना रहता है, यानि इमेज बिलकुल भी Blur नहीं होती है। दूसरे सभी फाइल फोर्मट्स की तुलना में वेक्टर सोर्स फाइल का साइज भी बहुत कम होता है।Vector Graphics के फाइल फॉर्मेट SPG, EPS, PDF, AI इत्यादि होते हैं, और इन्हे बड़ी कंपनियों द्वारा अपनी मार्केटिंग या Advertisement के लिए तैयार किया जाता है। वेक्टर Images को इन मुख्य सॉफ्टवेयर द्वारा तैयार किया जाता है, जैसे Coral Draw, Adobe Illustrator, Inkscape, Affinity Designer इत्यादि। 


यदि एक वाक्य में कहा जाए तो कोई भी इमेज जिसे Maximum Zoom करने के बाद भी उसकी Quality सामान्य बनी रहती है, वह Vector Image होती है। Vector Graphics के फाइल फॉर्मेट SPG, EPS, PDF, AI इत्यादि होते हैं, और इन्हे बड़ी कंपनियों द्वारा अपनी मार्केटिंग या Advertisement के लिए तैयार किया जाता है। वेक्टर Images को इन मुख्य सॉफ्टवेयर द्वारा तैयार किया जाता है, जैसे Coral Draw, Adobe Illustrator, Inkscape, Affinity Designer इत्यादि। 

यदि एक वाक्य में कहा जाए तो कोई भी इमेज जिसे Maximum Zoom करने के बाद भी उसकी Quality सामान्य बनी रहती है, वह Vector Image होती है। 

रास्टर ग्राफ़िक्स क्या है। Raster Graphics In Hindi

रास्टर इमेज वह Images होती हैं, जिन्हे आमतौर पर आप अपने कंप्यूटर या वेब पर देखते हैं, या आपकी वो Images जिन्हे आप अपने डिजिटल कैमरे से Import करते हैं। रास्टर इमेज को Bitmap Image भी कहा जाता है। 

इस प्रकार की Image ढेरों Pixels के मिलने से बनी होती है, जिन्हे Grid Formation में Arrange किया जाता है। इमेज को बड़ा करने पर Image की Quality डाउन होने लगती है, यानि इमेज Blur होने लगती है, और छोटे-छोटे ढेरों Colorful Dots आप को नजर आने लगते हैं।

यह Colorful Dots Pixels कहलाते हैं, जिनके एक साथ मिलने से कोई Picture या Image तैयार होती है। Pixel (Picture Element) किसी इमेज का एक बहुत छोटा भाग होता है, जो अपने भीतर एक Colour Information समेटे होता है। इसी प्रकार जब ढेरों Pixels जुड़ते हैं, तो आपको एक Image नजर आती है। 

रास्टर इमेज का आकार जितना बड़ा होगा, उतना अधिक उसका साइज बढ़ जाता है। इसके Resolution को DPI (Dots Per Inch) या PPI (Points Per Inch) के द्वारा Define किया जाता है। 

Raster Image Formats जैसे JPEG, GIF, PNG, BMP इत्यादि होते हैं, और इसके  एडिटिंग सॉफ्टवेयर जैसे Photoshop, Coral Painter, GIMP इत्यादि हैं। 

यदि रास्टर इमेज की पहचान करनी हो, तो कोई भी इमेज जिसे Zoom करने पर उसकी Quality Down होने लगती है, या Image Blur होने लगती है, तो वह Raster Image होती है। 

0 Comments